अजब गजब: मैगी मिल्क शेक के बाद अब 'विमल आइसक्रीम रोल' का वायरल हो रहा वीडियो, सोशल मीडिया पर यूजर्स का घूमा दिमाग

मैगी मिल्क शेक के बाद अब विमल आइसक्रीम रोल का वायरल हो रहा वीडियो, सोशल मीडिया पर यूजर्स का घूमा दिमाग
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा विमल आइसक्रीम रोल का वीडियो
  • वीडियो देखकर लोग दे रहे मजेदार रिएक्शन
  • कहा - आइसक्रीम, आइसक्रीम पर लिखा है खाने वाले का नाम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर फूड व्लॉगिंग से जुड़े कई वीडियोज और रिल्स सामने आती रहती है। इनमें अधिकतर वीडियोज में खाने को यूनिक तरह से प्रेजेंट करने के चक्कर में खाने को बर्बाद कर देते है। इन्हें देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स वीडियो के कमेंट सेक्शन में नेगेटिव रिएक्शन और हास्यजनक कमेंट्स करने लगते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को विमल पान मसाला की आइसक्रीम बनाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शख्स ने मनोरंजन के रूप में बनाया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के ढ़ेर सारे रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

शख्स ने बनाया विमल आइसक्रीम रोल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @who_piyush98 नाम के यूजर ने अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स आइसक्रीम बनाते समय उसमें विमल पान मसाला डाल रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो काफी आम हो गए है। दरअसल, लोग पॉपुलर होने के लिए और फॉलोअर्स बनाने के लिए इस तरह के अजीबोगरीब कारनामे करते रहते हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

इस वीडियो की शुरुआत में पहले एक शख्स एक बर्फीली थाली में विमल पान मसाला का पैकेट खोलकर डालता है। इसके बाद उसपर क्रीम डाल देता है। फिर वह क्रीम और विमल को एक साथ मिक्स करने लगता है। जब आइसक्रीम अच्छी तरह से गाढ़ी हो जाती है तो वह उसे फैला लेता है। इसके बाद उसे कुछ हिस्सों में काटकर उसे रोल कर लेता है। आइसक्रीम के रोल पर वह चॉकलेट और कुछ चीजों डालकर सर्व कर देता है। वैसे तो स्ट्रीट फूड खाने में वैराइटी के नाम पर मैगी मिल्क शेक या मैगी कोल्ड ड्रिंक जैसी अजीबोगरीब चीजें बनाते हैं। मगर, इसके बावजूद कुछ लोग फेमस होने के लिए इन्हें खाते हुए अपने वीडियोज बनवाते हैं।

Created On :   22 April 2024 4:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story